एक नया सतत विकास एजेंडा सितम्बर 2015 में सयुंक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित सतत् विकास शिखर सम्मेलन में सयुंक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों द्वारा "हमारे विश्व का परिवर्तन: सतत् विकास के लिए 2030 एजेंडा" अपनाया गया था | सभी सदस्य राष्ट्रों ने वैश्विक सतत् विकास लक्ष्यों पर निर्णय लिया और सांझेदारी स्थापित करते हुए सार्वभौमिक शांति और अधिक स्वतंत्रता के माध्यम से इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रस्ताव रखा है | इस एजेंडे में 17 लक्ष्य और 169 टारगेट हैं | सतत् विकास के लिए, 2030 एजेंडा लोगों, गृह, समृद्धि, शांति और साझेदारी के लिए एक कार्य योजना है | 2015 के बाद के विकास एजेंडा को अपनाने के लिए सयुंक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में भारत के माननीय प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी, द्वारा दी गई स्टेटमेंट एक प्रतिबद्धता थी कि “एजेंडा 2030 के पीछे हमारी दृष्टि उन्नत है, हमारे लक्ष्य व्यापक हैं | यह उन समस्याओं को प्राथमिकता देता है जो पिछले दशकों के दौरान समाप्त हुई है और यह हमारे जीवन को परिभाषित करने वाले सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय सम्बन्धों की हमारी उभरती समझ को दर्शाता है | हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्तीय वर्ष 2016-17 से राज्य बजट में सतत् विकास लक्ष्यों का संस्थागतकरण शुरू कर दिया है |
सतत् विकास लक्ष्यों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण संपर्क:-